PageMaker Kya Hai – 1 मिनट में जानें पेजमेकर का मतलब क्या होता है?

Rate this post

क्या आप जानते हैं PageMaker Kya Hai? अगर नहीं तो आज के इस लेख में पेजमेकर के बारे में विस्तार से जानेगे। अगर PageMaker को simple तरीके से जाने तो ये एक कंप्यूटर या लैपटॉप में यूज़ होने वाला सॉफ्टवेयर है जिसके साथ पेज को डिज़ाइन किया जाता है जैसा की इसके नाम से पता लग रहा है। आइये जानते है PageMaker क्या होता है और इसका उपयोग क्या है।

PageMaker Kya Hai

PageMaker Kya Hai – पेज मेकर क्या है ?

1985 में PageMaker को Aidus के दवारा पेश किया गया apple Macintosh के लिए बाद में इसको window system के लिए भी बना दिया गया। अगर हम बात करे कि पेज मेकर को बाद में किसने ख़रीदा तो सबसे पहले नाम आता है Adobe का और Adobe का PageMaker बनने के बाद बोहत सारे version मार्किट में लॉन्च किये गए।

PageMaker Ka Upyog – पेजमेकर का उपयोग 

PageMaker का उपयोग Document को बनाने के लिए किया जाता है जैसे के शादी के invitation card हो गए या Books हो। इसके साथ Adobe पेज मेकर के दवारा बैनर, पोस्टर, ब्रोशर, पैम्पलेट या Visiting card बनाने के लिए किया जाता है। Adobe पेज मेकर में अगर आप डेटा को स्प्रेडशीट या पेंट से import कर सकते हैं और पेज मेकर की फाइल फॉर्मेट को PDF की सहायता से मेल पर भी सांझा किया जा सकता है। Adobe पेज मेकर का 7.0 Version को 2002 में बनाया गया था जिसका उपयोग अब भी किया जाता है।

  • Adobe पेज मेकर में बने बनाये Template को add किया गया है ताकि आपका काम ओर भी आसान हो जाए।
  • सबसे अच्छा फीचर पेज मेकर में color management का है जिसकी सहायता से आप अपने मनपसंद रंग को कर सकते हो।
  • सिर्फ एक क्लिक के साथ आप पेज की margin, Printout या Format को बदल सकते हो।
  • क्लिप आर्ट के साथ आप पब्लिशिंग में किसी फोटो या icon को जोड़ सकते हो।

PageMaker Ke Parker – पेजमेकर के प्रकार

अब आप जान गए हैं PageMaker क्या होता है और क्या आपको पता है पेजमेकर कितने प्रकार के होते हैं? PageMaker के 9 प्रकार हैं इसमें सबसे पहला Aldus PageMaker 1.0 आता है और आज के समय में Adobe Page Maker 7.0 को उपयोग किया जा रहा हैं।

PageMaker के 9 प्रकार जो इस प्रकार हैं:

* Aldus PageMaker 1.0 
* Aldus PageMaker 1.2
* Aldus PageMaker 2
* Aldus PageMaker 3
* Aldus PageMaker 4
* Aldus PageMaker 5.0
* Adobe PageMaker 6.0
* Adobe PageMaker 6.5
* Adobe Page Maker 7.0

 

Computer Par PageMaker Kaise Open Kare – कंप्यूटर पर पेज मेकर कैसे खोले ?

PageMaker को अपने कम्पूटर में open करने के लिए निचे दिए गए 3 तरीकों को अपना सकते है:

  • जब आप adobe PageMaker को install कर लेंगे तो आपको desktop पर PageMaker का shortcut मिलेगा जिसकी हेल्प से आप Adobe PageMaker को बड़ी आसानी से Open कर सकते है Open करने के लिए Adobe PageMaker के shortcut पर Double क्लिक करे।
  • अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के स्टार्ट मेनू में जाए इसके बाद स्टार्ट मेनू में आपको Adobe PageMaker का फोल्डर दिखयी देगा अब उस पर क्लिक करे इसके बाद Adobe PageMaker का icon होगा उस पर double क्लिक करे open करे।
  • अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के सर्च बॉक्स में जाए इसके बाद सर्च बॉक्स में आपको टाइप करना है Adobe PageMaker इसके बाद Adobe PageMaker का icon होगा उस पर double क्लिक करे open करे।
Read More:- Graphic Designing Se 5,00,000 Lakh Kaise Kamaye?

PageMaker Me Tools – पेज मेकर में टूल्स

पेज मेकर को ओपन करने के बाद आपके सामने एक Interface नज़र आता है इस interface में आपको 14 icon दिखेंगे अब आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

पेज मेकर टूलबॉक्स में 14 तरह के टूल होते हैं जो इस प्रकार हैं :

Selecting Tool
Text Tool
Rotation Tool
Crop Tool
Line Tool
Constrained Tool
Rectangle Tool
Rectangle Frame Tool
Ellipse Tool
Ellipse Frame Tool
Polygon Tool
Polygon Text Box
Hand Tool
Zoom Tool

 

  1. Selecting Tool :- जैसे ही आप PageMaker open करते हैं तो Selecting tool पहले से सेलेक्ट होता है जैसा की इसके नाम से पता लग रहा है Selecting tool इसका उपयोग सेलेक्टिंग के लिए किया जाता है। जैसे की किसी इमेज या टेक्स्ट को मूव करने के लिए सेलेक्टिंग टूल का उपयोग करे।
  2. Text Tool :- टेक्स्ट टूल का उपयोग टेक्स्ट लिखने के लिए किया जाता है।
  3. Rotation Tool :- Rotation Tool की हेल्प से आप किसी टेबल या इमेज को रोटेट कर सकते हो।
  4. Crop Tool :- किसी इमेज को Crop करने के लिए आप Crop टूल का यूज़ कर सकते हैं।
  5. Line Tool :- इस टूल की सहायता से आप PageMaker में  लाइन लगा सकते हैं किसी भी angle से ।
  6. Constrained Tool :- Constrained Tool की हेल्प से आप बिना शिफ्ट बटन दबाये एक सीधी लाइन खींच सकते हैं इसका मतलब ये है अगर आपको एक सीधी लाइन फिर चाहे वो vertical हो या horizontal हो उसको बना कर सकते हैं ।
  7. Rectangle Tool :- किसी Rectangle शेप को बनाने के लिए Rectangle Tool का उपयोग कर सकते हैं।
  8. Rectangle Frame Tool :- इस टूल की सहयता से आप rectangle शेप बना सकते हैं पर इसका फायदा ये है की अगर इसमें आप टेक्स्ट लिखते हैं तो दोनों को एक साथ मूव कर सकते हैं पर Rectangle Tool में ऐसा करना संभव नहीं है।
  9. Ellipse Tool :- इस टूल का उपयोग ओवल शेप बनाने के लिए किया जाता है।
  10. Ellipse Frame Tool :- Ellipse Frame Tool का उपयोग करने पर आप जब कोई सर्कल बनाए गए तो सर्कल के बीच में 2 लाइन दिखाई देगी। अगर इस सर्किल में आप कोई इमेज जोड़ते हैं तो उसको मूव कर सकते हैं।
  11. Polygon Tool :- जैसा की इसके नाम से पता लग रहा है Polygon Tool जिससे Polygon शेप बनाने के लिए यूज़ किया जाता है। इसमें हम शेप को चेंज भी कर सकते हैं।
  12. Polygon Text Box :- Polygon Text Box को Ellipse Frame Tool की तरह काम करता है जैसा की इसमें कोई टेक्स्ट को जोड़ सकते हैं और इसको मूव कर सकते हैं ।
  13. Hand Tool :- Hand Tool का उपयोग पेज को लेफ्ट या राइट करने के लिए किया जाता है ।
  14. Zoom Tool :- ज़ूम टूल का उपयोग ज़ूम करने के लिए किया जाता है और अगर ज़ूम आउट करना है तो राइट क्लिक करके साइज फिट सेलेक्ट कर सकते हैं।

यह भी जानें :-

Conclusion of PageMaker Kya Hai

आज के इस आर्टिकल में आपने जाना कि PageMaker Kya Hai और PageMaker Tools के बारे में। PageMaker को अपने कंप्यूटर में कैसे इनस्टॉल करे और आशा करता हूँ की आपको इस लेख से सही व पूरी जानकारी मिली होगी तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे।

FAQ of PageMaker Kya Hai

पेज मेकर में कितने टूल्स होते हैं?

PageMaker में 14 प्रकार के टूल्स होते हैं जो इस प्रकार हैं :-

Selecting Tool
Text Tool
Rotation Tool
Crop Tool
Line Tool
Constrained Tool
Rectangle Tool
Rectangle Frame Tool
Ellipse Tool
Ellipse Frame Tool
Polygon Tool
Polygon Text Box
Hand Tool
Zoom Tool

पेजमेकर कितने प्रकार के होते हैं?

PageMaker को समय के हिसाब से Update किया गया और PageMaker के 9 प्रकार हैं जिनकी लिस्ट नीचे दी गयी है।
1 Aldus PageMaker 1.0 
2 Aldus PageMaker 1.2
3 Aldus PageMaker 2
4 Aldus PageMaker 3
5 Aldus PageMaker 4
6 Aldus PageMaker 5.0
7 Adobe PageMaker 6.0
8 Adobe PageMaker 6.5
9 Adobe Page Maker 7.0

Leave a Comment

आप न करे ये गलती – AC खरीदते समय रखे इन बातों का ध्यान ! Mukhyamantri Ladli Behna Yojana – अब हर महीने मिलेंगे 1000 रूपए सीधा बैंक खाते में ! 5G Network Se Kya Nuksaan Ho Sakta Hai – 5G नेटवर्क से क्या नुकसान हो सकता है? Who gave right to vote in India – भारत में वोट का अधिकार किसने दिया? सस्ते में विदेश यात्रा करना चाहते है तो बिना visa के Travel कर सकते हैं।